Live VNS

जलेस की ऑनलाइन गोष्ठी में 50 साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

जलेस की ऑनलाइन गोष्ठी में 50 साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 16 नवंबर (हि.स.)। झारखंड स्थापना दिवस और विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर जनवादी लेखक संघ (जलेस), रांची की ओर से ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड, बिहार और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों के 50 से अधिक साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान 20 से अधिक कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। यह जानकारी जलेस के सचिव एमजेड खान ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हिंदी, उर्दू, नागपुरी, मुंडारी, खड़िया और खोरठा सहित कई भाषाओं में काव्य पाठ हुआ। रचनाओं में सामाजिक शोषण, असमानता, स्त्री अस्मिता, पितृसत्तात्मक व्यवस्था, जनसंघर्ष और मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अशरफ अली के स्वागत भाषण से हुई।

उन्होंने हिंदी और उर्दू की साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने पर जोर दिया। गोष्ठी का संचालन डॉ आलम आरा और अपराजिता मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ किरण और डॉ रेहाना मोहम्मद अली ने की। जलेस अध्यक्ष कुमार बृजेंद्र और प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सचिव डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने साहित्यिक संगठनों के बीच संवाद और रचनात्मक सहयोग की आवश्यकता बताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…