Live VNS

मदरसा रहमतिया के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री हफीजुल

मदरसा रहमतिया के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री हफीजुल

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रामगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी बुधवार की शाम नई सराय स्थित मदरसा रहमतिया बागे रसूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि

वे हमेशा झारखंड के विकास को लेकर सक्रिय रहते हैं। नके पिता और पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने भी हमेशा राज्य की भलाई और तरक्की के लिए काम किया। उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए वह भी समाज और कौम की सेवा के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहते हैं।

इससे पूर्व मदरसा रहमतिया बागे रसूल पहुंचने पर मदरसा कमेटी के सचिव ऐजाज अहमद और अध्यक्ष शेख अरशद ने मंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

मौके पर इदारा-ए-शरिया के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, शाहनवाज खान, मदरसा के मोहतमिम मौलाना सज्जाद बरकाती, हाफिज फैजान, कारी इलियास, मौलाना हबीब आलम, फारूक अंसारी, मोहम्मद कमाल, अंजार हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…