संकल्प में एसआईआर को लेकर सरकार के समाधन का जिक्र नहीं : सरयू

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रांची, 25 नवंबर (हि.स.)।
विधायक सरयू राय ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एमएस गिल को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। बाद में उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया और पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया।
राय बुधवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र की दूसरी पाली में एसआईआर को लेकर सरकार की ओर से लाए गए संकल्प पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
सरयू राय ने सदन में कांग्रेस की मौजूदा टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए उसके पुराने राजनीतिक फैसलों की याद दिलाई।
सदन में राय के संबोधन के दौरान सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे विधानसभा का माहौल और गरमा गया।
सरयू राय ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों और उनके समाधान के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी, इसका संकल्प में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है। उन्होंने प्रस्ताव को विसंगतिपूर्ण बताते हुए कहा कि इसे तथ्यों के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए।
सरयू राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को पद से हटाने की मांग को सरकारी संकल्प का हिस्सा बताए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में ऐसी कोई मांग शामिल नहीं है, इसलिए इसे संकल्प का हिस्सा बताना उचित नहीं है।
उन्होंने सदन में सरकार से प्रस्ताव की वास्तविक विषयवस्तु स्पष्ट करने की बात कही।
चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर हो रही राजनीतिक टिप्पणियों पर सरयू राय ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल का भी उदाहरण दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar