अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर ट्रस्ट ने जताया शोक

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रांची, 24 नवंबर (हि.स.)।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के आकस्मिक निधन पर प्रणामी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने मंगलवार को कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। मां का स्नेह, त्याग, संस्कार एवं आशीर्वाद परिवार की अमूल्य धरोहर होते हैं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डूंगरमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया सहित अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar