Live VNS

राजीव कुकरेजा का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति : मारवाड़ी सम्मेलन

राजीव कुकरेजा का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति : मारवाड़ी सम्मेलन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता और श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

संजय सर्राफ ने कहा कि राजीव कुकरेजा सरल, सहज, मिलनसार और अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। एक अनुभवी, कर्मठ और कुशल पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। प्रेस वार्ताओं के साथ सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय उपस्थिति रहती थी। अपने सौम्य व्यवहार, आत्मीयता और निष्पक्ष पत्रकारिता के कारण उन्होंने समाज में विशेष सम्मान अर्जित किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…