पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, आईसीयू में चल रहा इलाज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा को सोमवार को रांची के देवनिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि की देखरेख में चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान शरीर में सोडियम की मात्रा सामान्य से थोड़ी कम पाई गई। इसके बाद चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज और देखभाल की जा रही है। परिजनों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुंडा की देखभाल पुत्र जगन्नाथ मुंडा और पुत्री हेसेल कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे