Live VNS

झारखंड स्थापना दिवस समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी ने दिया निर्देश

झारखंड स्थापना दिवस समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी ने दिया निर्देश

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 27 नवंबर (हि.स.)।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 और वर्तमान सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर खेलगांव में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को

कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता कर आयोजन के सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अधिकारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि इतने बड़े राजकीय समारोह का सफल आयोजन सभी पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल टॉयलेट, स्पष्ट साइनेज, भोजन सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और फ्लेकार्ड के माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर वाहनों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने एवं प्रवेश द्वारों पर सघन जांच के निर्देश दिया। प्रतिबंधित और आपत्तिजनक वस्तुओं को समारोह स्थल में ले जाने पर रोक रहेगी।

अधिकारियों ने अतिथियों और आम नागरिकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

एडीएम (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने संयुक्तादेश के तहत प्रतिनियुक्त अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन कर समारोह को शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग की अपील की।

प्रेसवार्ता में नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…