अनमोल सिंह ने छावनी परिषद के नामित सदस्य के रूप में ली शपथ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रामगढ़, 13 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ छावनी परिषद में अनमोल सिंह को नामित सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर रक्षा मंत्रालय ने उन्हें छावनी परिषद का नामित सदस्य मनोनीत किया है। शुक्रवार को छावनी परिषद की बैठक में अनमोल सिंह ने नामित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर ब्रिगेडियर उपेन्द्र कौशल, सीईओ विवेक सिंह भी मौजूद रहे।
अनमोल सिंह के मनोनयन और शपथ ग्रहण को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से छावनी क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को नई दिशा मिलेगी।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व जिला महामंत्री विजय जायसवाल, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष राजू कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, सतीश मोहन मिश्रा, योगेश डांगी, सुरेंद्र करमाली, प्रीतम झा, अजीत गुप्ता, सत्यजीत सिंह, दीपक सोनकर, अमित ठाकुर, कुणाल दास, अरविंद सिंह, महेश चौधरी के अलावा सिख समाज से जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह गांधी, परमिंदर सिंह, पप्पू, इंद्रपाल सिंह सैनी, ब्रह्मर्षि समाज से शंभू सिंह, रामबाबू, नीलकमल सिंह, भगवान प्रसाद, ओमप्रकाश खंडेलवाल, सुनील मालाकार, रतन कुमार, रूपा साहू और दिलीप सिंह ने बधाई दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश