Live VNS

तंबाकू काे लेकर जागरूकता के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में दिलाई गई शपथ

तंबाकू काे लेकर जागरूकता के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में दिलाई गई शपथ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

देवघर, 19 नवंबर (हि.स.)। तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में सदर अस्पताल के सभागार में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. प्रेम प्रकाश की उपस्थिति में अस्पताल के स्वास्थ्य पदाधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ ली। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी समस्याओं पर लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। युवाओं को तंबाकू और निकोटीन की लत से दूर रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और संचालन में अस्पताल प्रबंधक अभिजीत बनर्जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मौके पर सदर अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…