जोधपुर में 18 साल बाद रामकथा सुनाएंगे अवधेशानंद गिरि महाराज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जोधपुर, 12 नवम्बर (हि.स.)। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज 18 साल बाद जोधपुर में रामकथा करने आ रहे हैं। कथा की शुरुआत कल से होगी। इस दौरान महाराज रोजाना शाम को डेढ़ घंटे के लिए शहरवासियों से मुलाकात भी करेंगे।
दरअसल, जोधपुर में कल से जूना अखाड़ा के जूना पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी महाराज की कथा शुरू होने जा रही है, जो 7 दिन तक चलेगी। वाल्मीकि राम कथा का आयोजन शहर के रावण चबूतरा पर होगा। प्रभु प्रेमी संघ के आयोजकों के अनुसार, कथा सुबह 10 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इस कथा में देशभर के 200 से ज्यादा संत और पीठाधीश्वर भी आएंगे। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियां समेत देश के अलग अलग राज्यों के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड और अफ्रीका से भी भक्त आएंगे।
कथा के बाद वे रोजाना शाम को सिद्धनाथ रोड स्थित श्रीविहार में शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक शहरवासियों से मिलेंगे। कथा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। रावण का चबूतरा मैदान में करीब 7 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बता दे कि इससे पूर्व आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज साल 2008 में जोधपुर में कथा करने आए थे। उस समय गांधी मैदान में कथा हुई थी। अब 18 साल बाद वे कथा करने आए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश