Live VNS

नेपाल के पत्रकारों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई को लेकर धरना-प्रदर्शन

नेपाल के पत्रकारों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई को लेकर धरना-प्रदर्शन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

अररिया, 26 नवम्बर(हि.स.)।

नेपाल में हाल के दिनों में पत्रकारों के खिलाफ हो रही दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ सीमा पर नेपाल के विराटनगर सहित अन्य जिलों में नेपाल पत्रकार महासंघ की ओर से गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। नेपाल के 77 जिला प्रशासन कार्यालय परिसर में पत्रकारों ने धरना दिया।

पत्रकारों को सामूहिक गिरफ्तार करो लिखे हुए बैनर तथा पर्चा सहित प्रदर्शन में उतरे पत्रकारों ने संचार माध्यम और पत्रकारों पर हो रही धरपकड़ तथा दबाव का विरोध किया। हाल के दिनों में मीडिया हाउस के गेट पर गाड़ी लगाने, समाचार कक्ष में पुलिस भेजने, पत्रकारों की गिरफ्तारी करने ,लोक कल्याणकारी विज्ञापन की रकम में कटौती करने, सरकारी संचार माध्यम में श्रमजीवी पत्रकारों को निकालने सहित गतिविधियां हो रही हैं।

इसके विरुद्ध पत्रकार महासंघ ने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा कर रखी है।नेपाल पत्रकार महासंघ ने पूरे देश में अलग अलग दिनों सरकार की इस नीति के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है।मांग पूरी न होने पर आगे उग्र आंदोलन तय करने की महासंघ ने जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…