Live VNS

20 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया भी होंगे शामिल

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

धर्मशाला, 18 नवंबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। पार्टी 20 नवंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान तपोवन विधानसभा परिसर का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि मनीष सिसोदिया दोपहर एक बजे धर्मशाला में पत्रकार वार्ता भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे फतेहपुर ट्रक यूनियन के समीप पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होंगे। यहां से विधानसभा की ओर मार्च किया जाएगा। इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…