Live VNS

18 नवम्बर को टीएमसी में होगा मुख्यमंत्री का ‘सीएम-किसान संवाद’

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

धर्मशाला, 12 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ प्रस्तावित ‘सीएम-किसान संवाद’ कार्यक्रम अब 18 नवम्बर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा के शोभा सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक कारणों के चलते कार्यक्रम के पूर्व निर्धारित स्थल में बदलाव किया गया है।परियोजना निदेशक, एटीएमए पालमपुर ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में उपायुक्त कांगड़ा एवं पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को स्थल के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। जबकि अन्य सभी व्यवस्थाएं, गतिविधियां एवं रूपरेखा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप ही रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 18 नवम्बर को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा, जिसमें लगभग 600 से 800 प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के भाग लेने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…