Live VNS

अमित भाई ठाकरे कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

अमित भाई ठाकरे कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

खरखौदा के विधायक बने उपाध्यक्ष

चंडीगढ़, 20 नवंबर (हि.स.)। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक शुक्रवार को चंडीगढ़ में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विभिन्न कमीशनों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव में अमित भाई ठाकरे (विधायक) को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं, अरुण कावड़े को सचिव तथा हरियाणा में पवन खरखोदा (विधायक) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एसोसिएशन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां जारी जानकारी में बताया कि बैकुंठ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, योगेश कालड़ा को कार्यकारी सचिव, अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष, परितोष शर्मा को संयुक्त सचिव, अविनाश सेठी को कोषाध्यक्ष, विशाल मेहता को संयुक्त सचिव, कोला प्रताप कुमार व महेश कुमावत को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से विभिन्न कमीशनों के चेयरमैन भी नियुक्त किए गए। जिसके तहत सुशील शर्मा को रेफरी कमीशन का चेयरमैन, अजय सैनी को स्पोट्र्स कमीशन,रिंकू कश्यप को टेक्निकल कमीशन, विजेता मुंडलिया को वूमेन कमीशन, हैब सिंह को एथलीट कमीशन, नीलम सांगवान को सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी, अंजलि को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, देशभर में कराटे खेल के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, रेफरी एवं कोचों के प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कराटे की पहचान को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…