Live VNS

कार्तिक पूर्णिमा नाट्योत्सव : शिकारी और सफेद पाला नाटकों का हुआ शानदार मंचन

कार्तिक पूर्णिमा नाट्योत्सव : शिकारी और सफेद पाला नाटकों का हुआ शानदार मंचन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मंडी, 25 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला के तुंगल क्षेत्र के सेहली गांव में आकार थिएटर सोसाइटी द्वारा कार्तिक पूर्णिमा नाट्योत्सव का आयोजन किया गया। देव बूढ़ा बणोगी मंदिर प्रांगण में रंगप्रिया थिएटर सोसाइटी सोलन द्वारा नाटक शिकारी किया गया। इस नाटक शिकारी विश्वविख्यात नाटककार अंतोन चेखव के नाटक सेडक्शन पर आधारित था जिसका निर्देशन हितेश भार्गव के द्वारा किया गया I वहीं पर सोसाइटी फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ कल्चरल डेवलपमेंट की ओर से नाटक सफेद पाला का मंचन किया गया।

अनिल शर्मा द्वारा लिखित एवं वेद शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक सफ़ेद पाला का मंचन प्रभावशाली थाI दोनों नाटकों में कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, संवाद अदायगी और शानदार मंच प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इन नाटकों के माध्यम से सामाजिक एवं मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

नाट्योत्सव में प्रस्तुत इन नाटकों ने दर्शकों को नाट्य कला की समृद्ध परंपरा से रूबरू करवाने के साथ-साथ रंगमंच के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं पर चिंतन करने का अवसर भी प्रदान किया। इस दौरान देव बूढ़ा बणोगी मंदिर कमेटी के सदस्य, महिलामंडल सदस्य, युवा मंडल सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे I हालांकि, यह नाटय उत्सव तीन दिवसीय था लेकिन नाट्यउत्सव की दूसरी संध्या को रंगकर्मी दीप कुमार के पिता कर्म सिंह का लंबी बीमारी के कारण 93 उम्र में निधन हो गया। जिसकी वजह से नाटय उत्सव स्थगित कर दिया गया।

दिवंगत कर्म सिंह पूर्व सैनिक होने के अलावा देव बूढ़ा बणोगी मंदर कमेटी के पूर्व प्रधान थे। जिसके चलते कमेटी द्वारा फ़ैसला लिया गया कि भविष्य में इस नाट्युत्सव को उनकी याद में आयोजित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…