Live VNS

अमृतसर में छत से गिरकर बिहार के मजदूर की हुई मौत,शव के गांव पहुंचते ही छाया मातम

अमृतसर में छत से गिरकर बिहार के मजदूर की हुई मौत,शव के गांव पहुंचते ही छाया मातम

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

अररिया,25 नवम्बर(हि.स.)। जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी 28 वर्षीय जितेन्द्र पासवान की मौत अमृतसर में फोन से बात करने के दौरान छत से नीचे गिर जाने के कारण हो गई। सोमवार की रात हुई मौत के बाद बुधवार को उनका शव गांव पहुंचा तो गांव में सन्नाटा छा गया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक जितेन्द्र पासवान की शादी पांच साल पहले ही पुरवारी झिरुवा के मदारगंज वार्ड संख्या 14 निवासी छेदी पासवान की पुत्री सरस्वती पासवान से हुई थी और उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।शव को अमृतसर से एम्बुलेंस से गांव लाया गया।

घटना के संदर्भ में शव के साथ आए मृतक के ममेरा भाई श्रीकांत पासवान ने बताया कि सोमवार की रात को जितेन्द्र पासवान छत पर मोबाइल से अपने घर बात कर रहा था।इसी दौरान चलने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और छत से नीचे गिर गया।आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने पूर्व में ही उसकी मौत हो जाने की पुष्टि की,जिसके बाद शव के पोस्टमार्टम और कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को गांव लाया गया।

शव के पहुंचने और घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…