जौनपुर में चार चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जौनपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार काे पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस विभाग ने चार चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, सिपाह चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी को सरायपोख्ता चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राज कॉलेज चौकी प्रभारी सुनील यादव को जफराबाद चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आशीष पांडेय को सिपाह चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि कस्बा जफराबाद चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को राज कॉलेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव