Live VNS

मांडव्य उत्सव: भाषण, चित्रकला और योगा प्रतियोगिताओं में दिखया हुनर

मांडव्य उत्सव: भाषण, चित्रकला और योगा प्रतियोगिताओं में दिखया हुनर

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मंडी, 25 नवंबर (हि.स.)। मांडव्य उत्सव के दूसरे दिन मंडी शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों की भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा योगा और पारंपरिक योगा प्रतियोगिाताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, कला एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी सीबीएसई का चेतन प्रथम और देवाश्री फूटॉन स्कूल एवं दिपिका शर्मा सीबीबएसई मंडी संयुक्त रूप से द्वित्तीय तथा लावण्या ठाकुर गुरू गोबिंद स्कूल मंडी व कृति अरूणोदय स्कूल मंडी तृत्तीय स्थान पर रही।

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. दिपाली अशोक व डा. ज्योत्सना शामिल रही। वहीं चित्रकला 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग छात्रा में आईआईटी मंडी की कोमल ठाकुर प्रथम, इंडस ग्लोब्ल स्कूल मंडी की वनिशा द्वित्तीय, डीएवी सीपीएस मंडी वंश वर्धन तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र में अरनम डीएवी सीपीएस मंडी प्रथम ,आईआईटी मंडी के चंद्रशेखर द्वितीय तथा वंदना राजकीय वरिष्ठ स्कूल बैहना तृतीय स्थान पर रही।

आर्टिस्टिक योगासन सिंग्ल में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्रा) में प्रीशा शर्मा आईआईटी मंडी कैंपस प्रथम ,जीविका शर्मा केंद्रीय विद्याालय मंडी द्वित्तीय,मनन शर्मा केंद्रीय विद्याालय मंडी तृतीय स्थान पर रहे। आर्टिस्टिक योगासन सिंग्ल में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्र) में आयुष, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल मंडी प्रथम रहे। आर्टिस्टिक योगासन सिंग्ल में 14से 18 वर्ष आयु वर्ग (छात्रा) में आरिका डीएवी स्कूल मंडी अव्वल रही। जबकि छात्र वर्ग में अरनव, आईआईटी मंडी ने बाजी मारी।

आर्टिस्टिक योगासन युगल 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्रा) में प्रांजली व प्रीक्षा आईआईटी मंडी कैंपस प्रथम, प्रीनीता व मनन केंद्रीय विद्यालय स्कूल द्वित्तीय और रूही व पावनी डीएवी स्कूल मंडी तीसरे स्थान पर रही। पारंपरिक योगा 10 से 14 वर्ष की आयु में (छात्र)आयुष सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम,पारस द्वित्तीय और आयुषमान तीसरे स्थान पर रहे।

पारंपरिक योगा 14 से 18 वर्ष की आयु वर्ग (छात्र) में आरिका डीएवी स्कूल व आरणव ठाकुर आईआईटी मंडी अव्वल रहे।

इस अवसर पर महापौर सुमन ठाकुर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसप्रकार के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच मिलता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…