Live VNS

मंगत राम परिहार ने जम्मू प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारिक हमीद कर्रा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की

मंगत राम परिहार ने जम्मू प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारिक हमीद कर्रा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू,, 17 नवंबर (हि.स.)।

सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मंगत राम परिहार ने जम्मू प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने किश्तवाड़ में शहीद हुए दो एसपीओज को लेकर कर्रा की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

परिहार ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें। इसके साथ ही उन्होंने शहीद एसपीओ के परिवारों को उचित मुआवजा देने और परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता दी जाए और मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…