Live VNS

बिश्नाह के केसी मोड़ स्थित रणबीर नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू,, 12 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के बिश्नाह इलाके में केसी मोड़ स्थित रणबीर नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बिश्नाह थाना प्रभारी समीर जिलानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…