Live VNS

प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुरादाबाद मंडल की टीम सम्मानित

प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुरादाबाद मंडल की टीम सम्मानित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मुरादाबाद, 12 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल फाइनल तक का सफर तय करने वाली मुरादाबाद मंडल की टीम को गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने बताया कि चार से सात नवंबर तक आजमगढ़ में आयोजित सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मुरादाबाद मंडल की टीम को मेजबान आजमगढ़ की टीम से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मुरादाबाद मंडल की टीम ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर मुरादाबाद का नाम प्रदेश भर में चमका दिया।

जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेशभर की टीमों के बीच मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। टीम में शिवराज शेखर, यश, कैशव, अयान भटनागर, शिवांशु, आशीष, रुद्राक्ष आनंद, राहुल, सूर्यांश कुमार, अक्षित कुमार, अयान और अंश शामिल रहे। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी वरिष्ठ खिलाड़ी बलवंत सैनी ने निभाई।

टीम के प्रदर्शन पर क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक के अलावा प्रधान सहायक राम कृपाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…