भिंडः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने विधायक कुशवाह के पुत्र के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
भिण्ड, 11 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने विधायक कुशवाह के स्वर्गीय पुत्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में इस गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पुष्पेन्द्र कुशवाह का गंभीर बीमारी के कारण 20 अक्टूबर 2026 को असामयिक निधन हो गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर