Live VNS

मप्रः सीईओ ने की एसएसआर-2027 की समीक्षा, निर्वाचन संबंधी कार्यों के संबंध में दिए दिशा निर्देश

मप्रः सीईओ ने की एसएसआर-2027 की समीक्षा, निर्वाचन संबंधी कार्यों के संबंध में दिए दिशा निर्देश

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

भोपाल, 18 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार झा ने बुधवारको प्रदेश के समस्त जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SSR-2027) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न निर्देश दिए गए -

- 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

- प्रत्येक जिले में बीएलओ एवं बीएलए की बैठकें और निर्धारित कैंप आयोजित किए जाएं।

- दावे एवं आपत्तियों का 15 दिवस की समय-सीमा में निराकरण किया जाए।

- ईआरओ द्वारा बीएलओ के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

- 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं एवं स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन किया जाए।

- ईआरओ डेटा की प्रतिदिन समीक्षा तथा मोबाइल नंबरों का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए।

- प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में एसएसआर-2027 के कार्यों को समय-सीमा में व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…