Live VNS

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को दी बधाई

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को दी बधाई

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

भोपाल, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशिया कप राइसिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ मात्र 52 गेंदों में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक बनाने वाले युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ, यादव ने मंगलवार को 'एक्स' पर कहा कि प्रतिभाशाली क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की यह अद्वितीय उपलब्धि न सिर्फ भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है बल्कि देश के युवाओं के लिए भी एक प्रेरक घटना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…