ग्वालियरः मंत्री कुशवाह ने शहर के वार्ड 39 में सड़क डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
- निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
ग्वालियर, 25 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बुधवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान लश्कर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39 में नगर निगम वर्कशॉप से रामद्वारा तक चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री कुशवाह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिले और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, नागरिकों की सुविधा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर