Live VNS

इंदौरः प्रमुख सचिव ने की विभागीय योजनाओं एवं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा

इंदौरः प्रमुख सचिव ने की विभागीय योजनाओं एवं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

- सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें: प्रमुख सचिव

इंदौर, 13 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सामाजिक न्याय विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने शुक्रवार को इंदौर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। इस अवसर पर सामाजिक न्याय आयुक्त डॉ. कृष्ण गोपाल तिवारी भी मौजूद थे।

बैठक में प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में सकारात्मक एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार सहायता योजना से संबंधित शिकायतों की भी समीक्षा की। सांवेर में एक प्रकरण 60 दिवस से अधिक समय तक लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फेल ट्रांजेक्शन से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

बैठक के पश्चात प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर एवं आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. कृष्ण गोपाल तिवारी ने विजय नगर स्थित भारत सरकार द्वारा संचालित ट्रांसजेंडर समुदाय के गरिमा गृह का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने गरिमा गृह में उपलब्ध सुविधाओं एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक पवन सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…