जबलपुर: मप्र के सबसे बड़े काम्प्रिहेन्सिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर मिल्क बैंक अमृत कलश का आज होगा शुभारंभ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
- लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह करेंगे शुभारंभ
जबलपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती चिकित्सालय में प्रदेश के सबसे बड़े एवं महाकौशल में प्रथम कॉम्प्रिहेन्सिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर मिल्क बैंक अमृत कलश का आज मंगलवार को शुभारंभ होगा। लगभग 70 लाख की लागत से बने इस मिल्क बैंक का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह करेंगे।
जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कॉम्प्रिहेन्सिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर मिल्क बैंक अमृत कलश में ऐसी धात्री माताओं, जिन्हें भरपूर दूध आता हो और जो एसएनसीयू और एनआरसी में भर्ती बीमार एवं कम वजन के नवजात शिशुओं को स्वेच्छा से अपना दूध दान करना चाहती है, उनकी सहमति से दूध का कलेक्शन कर अत्याधुनिक उपकरणों में संरक्षित किया जाएगा। इस दूध को बीमार नवजात शिशुओं को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बीमार शिशुओं के स्वास्थ्य में रिकवरी शीघ्रता से होगी एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर