Live VNS

मप्रः ग्राम रक्षा समिति एवं सामुदायिक पुलिसिंग के चयनित सदस्यों का मीडिएशन प्रशिक्षण आज से

मप्रः ग्राम रक्षा समिति एवं सामुदायिक पुलिसिंग के चयनित सदस्यों का मीडिएशन प्रशिक्षण आज से

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

भोपाल, 25 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार सामुदायिक ग्राम रक्षा समिति एवं सामुदायिक पुलिसिंग के चयनित सदस्यों के लिए आज बुधवार से पांच दिवसीय मीडिएशन (मध्यस्थता) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 नवंबर तक एम.पी.सी.एस.टी., नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को कुल 40 घंटे का मध्यस्थता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चयनित सदस्यों को मध्यस्थता की प्रक्रिया एवं कौशल से अवगत कराना तथा सामुदायिक स्तर पर आपसी विवादों के समाधान और सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने की दिशा में उनकी भूमिका को अधिक प्रभावी बनाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…