Live VNS

पीर की गली में बर्फबारी के कारण मुगल रोड लगातार दूसरे दिन भी बंद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

पुंछ, 13 नवंबर(हि.स.)। पीर की गली में बर्फबारी के कारण शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मुगल रोड बंद रही।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के शोपियां को जम्मू के पुंछ से जोड़ने वाली सड़क को कल 'पीर की गली' और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है।

गुलमर्ग, सोनमर्ग, राजदान टॉप और जम्मू-कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों सहित कई जगहों पर बर्फबारी दर्ज की गई है।

जब तक मौसम में सुधार नहीं होता और बर्फ हटाने का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक इस सड़क पर यातायात बंद रहेगा।

प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक मुगल रोड फिर से नहीं खुल जाती तब तक वे इस रास्ते से यात्रा न करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…