Live VNS

पौड़ी में जाम से मिलेगी राहत, बारात घर के भूतल पर बनी दोपहिया पार्किंग का शुभारंभ

पौड़ी में जाम से मिलेगी राहत, बारात घर के भूतल पर बनी दोपहिया पार्किंग का शुभारंभ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

पौड़ी गढ़वाल, 13 नवंबर (हि.स.)। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने पार्किंग की नई व्यवस्था शुरू की है। पालिका कार्यालय के समीप नवनिर्मित बारात घर के भूतल पर बनाई गई दोपहिया वाहन पार्किंग का शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने उद्घाटन किया। इस पार्किंग में एक साथ करीब 150 से 200 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

पार्किंग सुविधा शुरू होने से शहर के व्यस्त बस स्टेशन से धारा रोड तक लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक सड़क किनारे दोपहिया वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित होता था। नई व्यवस्था से वाहन चालकों को पार्किंग की सुविधा मिलने के साथ ही सड़क पर यातायात भी सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

इससे पूर्व जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पमाला अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…