Live VNS

नदी में डूबने से 70 वर्षीय अधेड़ की मौत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

बिहारशरीफ 25 नवंबर (हि.स.)। जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बबूरबना के पास पंचाने नदी में आज बुधवार को डूबने से 70 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव निवासी मोमिन मियां के रूप में की गई है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, मोमिन मियां पिछले कुछ समय से पचासा गांव में रहकर पास की एक फर्नीचर दुकान में मजदूरी करता था। बुधवार को वह सब्जी लाने के लिए पंचाने नदी के किनारे गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर नदी के गहरे पानी में चला गया। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर दीपनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…