Live VNS

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

अररिया 24 नवम्बर(हि.स.)।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश के आलोक में आगामी 12 दिसंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इसमें विभिन्न प्रकार के सुलहनीय प्रकृति के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सुलहनीय मामलों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने के साथ ही, सक्षम पदाधिकारी के माध्यम से उपस्थित रहकर संबंधित मामलों को लोक अदालत में उपस्थापित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

चिह्नित मामलों की अंतिम सूची 07 दिसंबर तक संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना को मामलों की संख्या से अवगत कराया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…