बीजापुर में नक्सली डम्प से 02 बीजीएल लॉन्चर और 36 बीजीएल सेल बरामद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
बीजापुर, 19 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों में गुरूवार काे पुलिस एवं कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सली डम्प बरामद किया है।
पुलिस को नक्सली डम्प छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना पामेड़ और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान संचालित किया। इस दौरान जवानों ने जंगलों में पूर्व से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाया। पुलिस एवं कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जीड़पल्ली के जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सली डम्प बरामद किया है।
सुरक्षाबलों ने मौके से 02 नग बीजीएल लॉन्चर और 36 नग बीजीएल सेल बरामद किए हैं।
बीजापुर एसपी उमेशकुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर उसे न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ऐसी किसी भी वस्तु की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे