Live VNS

मानवाधिकार आयोग ने फरीदाबाद के एक अस्पताल में अमानवीय घटना पर लिया स्वतः संज्ञान

मानवाधिकार आयोग ने फरीदाबाद के एक अस्पताल में अमानवीय घटना पर लिया स्वतः संज्ञान

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के फरीदाबाद के एक अस्पताल की उस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें एक महिला और उसकी बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कचरा वाहन में ले जाया गया। आयोग ने हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और फरीदाबाद जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों महिलाओं की 14 नवंबर को बल्लभगढ़ इलाके में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के वक्त नगर निगम के नवादा कचरा डंपिंग यार्ड में काम करने वाली महिला अपने पति और बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी और इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वे दुर्घटना का शिकार हो गए। बाद में, उनके परिवार के सदस्यों ने सिविल अस्पताल के शवगृह तक शव का पोस्टमार्टम कराने ले जाने के लिए शव वाहन की मांग की तो अस्पताल के कर्मचारियों ने वाहन उपलब्ध कराने से मना कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…