Live VNS

कश्मीर के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट जारी, जम्मू और कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान बना

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

श्रीनगर, 19 नवंबर (हि.स.)। कश्मीर के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट जारी है, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे घाटी में सर्द रातें जारी रहीं। जम्मू और कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां पारा शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के 0.0 डिग्री सेल्सियस से कम है। रात का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम था जो ग्रीष्मकालीन राजधानी में ठंड के और बढ़ने का संकेत देता है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुपवाडा में रात के तापमान में और गिरावट आई और यह शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस हो गया।

काज़ीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था जबकि कोकरनाग में तापमान अपेक्षाकृत अधिक 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था।

जम्मू मंडल में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कटरा में 10.9 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 8.7 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 5.7 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके विपरीत बनिहाल में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई जो 3.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कटरा में 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रात के तापमान में गिरावट के बावजूद दिन का मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा, बुधवार को अधिकांश मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…