Live VNS

जय श्यामा माई के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, नवाह संकीर्तन शुरू

जय श्यामा माई के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, नवाह संकीर्तन शुरू

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

दरभंगा, 28 नवंबर (हि.स.)।

मां श्यामा मंदिर में शनिवार को नौ दिवसीय जय श्यामा माई नामधुन नवाह संकीर्तन का वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।

इससे पूर्व करीब एक हजार कुमारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती पाठ, बीज मंत्र जाप, अखंड हवन एवं नाम संकीर्तन होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, प्रसाद वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…