नीतीश कुमार के 21 वर्षों के सुशासन और विकास यात्रा पर हुआ संवाद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
दरभंगा, 24 नवंबर (हि.स.)।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 21 वर्षों के राजनीतिक सफर, सुशासन और विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को डीएमसीएच ऑडिटोरियम में ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ का आयोजन किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल की अध्यक्षता एवं नगर अध्यक्ष माधव झा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव आयोजित कर सुशासन दिवस का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर और उनके कार्यकाल में बिहार की शासन व्यवस्था एवं विकास के क्षेत्र में हुए बदलावों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के अनुभवों और उपलब्धियों को याद करने तथा उन पर संवाद करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।
बिहार विधानसभा में एनडीए के सचेतक सह बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों नीतीश कुमार के बिहार के लिए किए गए कार्यों को स्वीकार करते हैं। उन्होंने शासन व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। विधायक अतिरेक कुमार ने भी नीतीश कुमार को बिहार का विकासपुरुष बताया।
अध्यक्षीय संबोधन में विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार अपने कार्यों के कारण ‘सुशासन बाबू’ के रूप में पहचाने गए। उनका कार्यकाल बिहार में सुशासन के एक महत्वपूर्ण दौर के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने ‘नीतीश संवाद’ की परिकल्पना एवं आयोजन की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस संवाद के माध्यम से बीते 21 वर्षों की उपलब्धियों, अनुभवों और भविष्य की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श का अवसर मिला है।
कार्यक्रम में संगीता ठाकुर, अरुण झा, कन्हैया शाह, घनश्याम राय, दिलीप चौधरी, मदन प्रसाद राय, रामबहादुर सिंह, अंजुला शर्मा, सुनील भारती, गंगा मंडल, गंगा प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप महतो, मनोज शाह, मुकुंद चौधरी, कमरे आलम, देव कुमार झा, अबुसमा, नागेंद्र पासवान, राज कुमार झा, अजय सत्संगी, मो. जमशेद, मृदुला राय, खुशबू सिंह, इस्मत जहां, मुरारी मोहन मिश्रा, छेदी राय, श्याम रेखा मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार झा, आरती अग्रवाल, रामशंकर सिंह एवं संतोष सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra