Live VNS

नारनौल में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

नारनौल में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नारनाैल, 20 नवंबर (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के चिण्डालिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि शेखपुरा निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 19 नवंबर को वह अपने गांव के दोस्त सन्नी के साथ मोटरसाइकिल पर शेखपुरा से चिण्डालिया की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहा एक मोटरसाइकिल चालक उनकी साइड में आ गया। इससे दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में राजू और सन्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राजू की मेडिकल जांच में शरीर पर चार चोटें मिली हैं। सिर और चेहरे की जांच तथा एक्स-रे सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल सन्नी की मौत हो गई। उसके शव को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया।

पुलिस ने राजू की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना नारनौल में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…