जोधपुर-भोपाल रेलसेवा इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जोधपुर, 19 नवम्बर (हि.स.)। रेलवे द्वारा जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा को अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, गाड़ी संख्या 14813/14814, जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जोधपुर से 25 नवंबर से तथा सवाई माधोपुर से 26 नवंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
अब जोधपुर से सवाई माधोपुर तक के शेष मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ होने के साथ ही यह रेलसेवा पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। यह रेलसेवा सवाई माधोपुर से भोपाल के मध्य पूर्व से ही इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा संचालित की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश