Live VNS

देव दीपावली पर विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, ललिता घाट पर किया दीपदान

देव दीपावली पर विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, ललिता घाट पर किया दीपदान

Live VNS Desk ·

बोले- देव दीपावली काशी की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपरा का अद्भुत प्रतीक, मां गंगा से की जनकल्याण की कामना

वाराणसी, 24 नवंबर। देव दीपावली के पावन अवसर पर शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने आरती कर जनकल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ललिता घाट पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की तथा वृहद दीपदान कर देव दीपावली की परंपरा में सहभागिता की।

दुनिया को सनातन संस्कृति का संदेश देते हैं काशी के दीप

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देव दीपावली काशी की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपरा का अद्भुत प्रतीक है। यह महापर्व भगवान शिव की नगरी की दिव्यता और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का स्मरण कराता है।

उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर प्रज्वलित होने वाले लाखों दीप आध्यात्मिक आस्था के प्रतीक होने के साथ पूरी दुनिया को भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा का संदेश देते हैं।

विधायक ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रार्थना भी की।

देवताओं के स्वागत में जगमगाए काशी के घाट

कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली देव दीपावली का काशी में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से उतरकर बाबा विश्वनाथ की नगरी में दीपोत्सव मनाते हैं। इसी आस्था के साथ गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर लाखों दीप प्रज्वलित किए जाते हैं।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…