Live VNS

देव दीपावली पर दिव्य स्वरूप में दिखेगा श्री काशी विश्वनाथ धाम, दीपों और फूलों से अद्भुत सजावट

देव दीपावली पर दिव्य स्वरूप में दिखेगा श्री काशी विश्वनाथ धाम, दीपों और फूलों से अद्भुत सजावट

BK Pathak ·

वाराणसी। देव दीपावली के पावन पर्व को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पर्व के मद्देनजर संपूर्ण धाम को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर से लेकर विभिन्न भवनों तक विद्युत झालरों, पारंपरिक दीपों और आकर्षक पुष्पमालाओं से सुसज्जित करने का कार्य किया जा रहा है। देव दीपावली पर बाबा के धाम की भव्य सजावट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

मंदिर प्रशासन की ओर से पर्व पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुगम दर्शन, सुव्यवस्थित आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि देव दीपावली के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को भव्य सजावट के साथ दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हो। दीपों की रोशनी, फूलों की सजावट और विद्युत झालरों से जगमगाता धाम पर्व की धार्मिक आभा को और आकर्षक बनाएगा।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…