Live VNS

सतुआ बाबा आश्रम में संत यमुनाचार्य महाराज की 14वीं पुण्यतिथि पर भंडारा, संतों और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सतुआ बाबा आश्रम में संत यमुनाचार्य महाराज की 14वीं पुण्यतिथि पर भंडारा, संतों और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

BK Pathak ·

वाराणसी। कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री सतुआ बाबा आश्रम में संत यमुनाचार्य महाराज की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संतों, भक्तों और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने पूज्य गुरुदेव का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में श्री संतोषाचार्य जी महाराज (श्री सतुआ बाबा) ने कहा कि सनातन परंपरा में संतों और गुरुओं का स्मरण, पूजन-अर्चन तथा भंडारे का विशेष महत्व है। वैदिक परंपराओं के अनुरूप पुण्यतिथि पर पूजन-अर्चन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजनों से गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव का जीवन, उनके विचार और उनकी आध्यात्मिक परंपरा सदैव अनुकरणीय रहेंगे। पुण्यतिथि पर उपस्थित संतों और भक्तों ने गुरुदेव के जीवन से जुड़े प्रसंगों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान संतों एवं श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…