संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को किया नमन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
बीकानेर, 26 नवंबर (हि.स.)। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर सर्किल स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए संविधान की उद्येशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन कर संविधान रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हुए भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप, पूर्व मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला, शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मेयर अनिल कल्ला, पूर्व मेयर मकसूद अहमद, जियाउर रहमान, हनुमान चौधरी, महेन्द्र कुमार देवड़ा, अम्बाराम इणखिया, शशिकला राठौड़, उमा सुथार, करणीसिंह राजपुरोहित, जाकिर हुसैन नागौरी, सुमित वल्लभ कोचर, कोडाराम भादू, धनसुख आचार्य, विजयसिंह शेखावत, पन्नालाल मेघवाल डॉ. प्रीति मेघवाल, बेनजीर बानो, शलीना खां, स्वरूपचन्द गहलोत, शर्मिला पंचारिया, राहुल जादुसंगत, जयदीप सिंह जावा, अमरीकसिंह, मनोज चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव