Live VNS

महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

पटना, 25 नवंबर (हि.स.)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब चैनल यश माहेश्वरी के द्वारा बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस मामले में कांड संख्या 1550/26, दिनांक 24.11.2026, धारा 75(1), 79, 351, 352 एवं 66(सी), 66(डी) आई टी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटना पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि उक्त वीडियो, कंटेंट में बिहार की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने एवं विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…