पीएम मोदी ने सुनाई काशी की बेटी की कहानी, बोले- रात 11 बजे भी बेखौफ घर लौटती है बिटिया, CM योगी की तारीफ की

लखनऊ में स्किल दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने वाराणसी की युवती का दिया उदाहरण
कहा- यूपी में सुरक्षा का माहौल बदला, पहले सूरज ढलने के बाद बेटियों के बाहर निकलने को लेकर रहती थी चिंता
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित स्किल दीक्षांत समारोह में वाराणसी की एक बेटी का उदाहरण देते हुए उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने बताया कि काशी की एक कामकाजी युवती ने उनसे कहा था कि वह रात 11 बजे भी काम खत्म करके आराम से अपने घर लौट जाती है। प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को प्रदेश में बदले सुरक्षा के माहौल का उदाहरण बताया।
'रात 11 बजे भी काम करके आराम से घर जाती है काशी की बिटिया'
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वाराणसी में एक बिटिया ने मुझे बताया कि वो रात 11 बजे भी काम करके अपने घर आराम से जाती है। ये सामान्य बात नहीं। यूपी वालों को पता है कि सूरज ढलने के बाद बेटी का घर से बाहर निकलने का मतलब क्या होता था।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में शाम ढलने के बाद महिलाओं और बेटियों के घर से बाहर रहने को लेकर परिवारों में चिंता रहती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बनने की बात कही।
महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने वाराणसी की युवती के अनुभव का उल्लेख करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को दिया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा को कामकाजी महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वतंत्रता से जोड़कर प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/UgPcQASKpqE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/UgPcQASKpqE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="पीएम मोदी ने सुनाई काशी की बेटी की कहानी, यूपी की सुरक्षा पर की CM योगी की तारीफ" width="458">