Live VNS

पौड़ी गढ़वाल हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता

पौड़ी गढ़वाल हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री का संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल जिले में हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

उल्लेखनीय है कि पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में शनिवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार वाहन में आठ से नौ लोग सवार थे। हादसे में पांच घायल महिलाओं को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि आठ लोगों की मौत की खबर है। पुलिस और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी हादसे पर दुख जताया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…