Live VNS

गांधीनगर में राज्यपाल ने किया प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत

गांधीनगर में राज्यपाल ने किया प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

गांधीनगर, 13 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में आज विश्वभर में भारत का गौरव और प्रतिष्ठा नई ऊंचाइयों पर पहुंची है।

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का प्रधानमंत्री का दृढ़ संकल्प देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र प्रथम की भावना को और मजबूत कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गुजरात आज देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। राज्य प्राकृतिक खेती, औद्योगिक प्रगति और जनकल्याण के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…