Live VNS

पीएनबी का चौथी तिमाही का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये

पीएनबी का चौथी तिमाही का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 की (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा सालाना आधार पर 14.4 फीसदी बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 4,567 करोड़ रुपये रहा था। पीएनबी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 36,319 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 36,705 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक की ब्याज आय 31,989 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,157 करोड़ रुपये हो गई। बैंक ने बताया कि संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर पीएनबी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सकल अग्रिमों की 2.95 फीसदी रहीं, जो मार्च 2025 के अंत में 3.95 फीसदी थीं। बैंक का शुद्ध एनपीए भी 0.4 फीसदी से घटकर 0.29 फीसदी हो गए। इसके अलावा बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर तीन रुपये के लाभांश की भी सिफारिश की है, जो बैंक की आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। --------------- हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…