दो थानाध्यक्षों समेत 31 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारी भी इधर से उधर

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
औरैया, 14 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और पुलिसिंग को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। दो थानाध्यक्षों समेत 31 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें कई चौकी प्रभारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक और थानों में तैनात उप निरीक्षक शामिल हैं।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, फफूंद के थानाध्यक्ष अजय कुमार को ऐरावाकटरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ऐरावाकटरा के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है। चौकी प्रभारियों में अभय प्रताप सिंह को अटसू से याकूबपुर, आनंद कुमार को हरचन्द्रपुर से बरौनाकला और योगेन्द्र सिंह को अनन्तराम से बदनपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। कुदरकोट में वरिष्ठ उप निरीक्षक रहे शम्भूनाथ को अयाना का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। पूर्वासुजान चौकी प्रभारी संतोष कुमार को महिला थाना, ककोर चौकी प्रभारी आनंद कुमारी को ऐरावाकटरा और मेडिकल चौकी प्रभारी सोनी रावत को थाना सहार भेजा गया है।
थाना स्तर पर मदन गोपाल को दिबियापुर से बेला, योगेन्द्र सिंह को सहायल से अयाना, बालेन्द्र कुमार को ऐरावाकटरा से अजीतमल और शिशुपाल को औरैया से सहार स्थानांतरित किया गया है। मुकेश राना को औरैया से बिधूना, विनोद सचान को बिधूना से अजीतमल, अब्दुल सत्तार को सहार से औरैया, ब्रजराज सिंह को अजीतमल से सहायल और रामबहादुर को अछल्दा से औरैया भेजा गया है। मो. शकील खान को फफूंद से बेला, प्रेमकुमार सिंह को फफूंद से औरैया तथा सुधर सिंह को फफूंद से अजीतमल में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा मेवालाल को अछल्दा, राजीव कुमार को दिबियापुर, शशिभाल चौरसिया को अछल्दा, ब्रिजेन्द्र पाल सिंह और तेजबहादुर सिंह को फफूंद, राजेन्द्र प्रसाद को बेला, ब्रजेश कुमार को अछल्दा, सुभाष को बिधूना तथा ब्रजानन्द को बेला से पुलिस लाइन भेजा गया है। शकील अहमद को थाना औरैया से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
एसपी अभिषेक भारती ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली में सुधार तथा पुलिसिंग को अधिक सक्रिय बनाने की कवायद माना जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार