Live VNS

लंबगांव में बंदरो का उत्पात, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 20 नवंबर (हि.स.)। नगर पंचायत लंबगांव में बंदरों के उत्पात से व्यापारी, स्कूली बच्चे और लोग परेशान हैं। व्यापार मंडल ने मामले में उचित कार्यवाही न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लंबगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, सचिव विजय धनाई, कोषाध्यक्ष अमन राणा ने लंबगांव बाजार में बंदरों की बढ़ती संख्या चिंता जताई।

कहा कि बंदरों के उत्पात के कारण आमजन के साथ स्कूली बच्चे और व्यापारी परेशान है। बंदर सुबह ही बाजार, दुकानों और मोहल्लों में डेरा जमा लेते हैं। बंदरों के डर के मारे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बंदर स्कूली बच्चों के हाथों से खाने-पीने का सामान, टिफिन छीन लेते हैं, भगाने पर काटने के लिए आते हैं। बंदर कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।

अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। कहा कि व्यापारी और स्थानीय लोग वन विभाग और नगर पंचायत से लंबे समय से बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मांग पर की सुनवाई नहीं हो पाती है, जिससे लोगों में आक्रोश बना है। कहा कि जल्द बंदरों को नहीं पकड़ता जाता है, व्यापारी आमजन के साथ आंदोलन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…